बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्व धरोहर दिवस पर गणेशदत्त महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा शनिवार को कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पीपीटी माध्यम से प्रस्तुति देते हुए विभाग के पूर्व अध्यक्ष पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि धरोहरों के संरक्षण को लेकर वर्गों में जो पढ़ाई हो रही है, उससे इतर हमें बेगूसराय और बेगूसराय के बाहर के स्थलों का भी अवलोकन करना होगा। उन्होंने बेगूसराय के महत्वपूर्ण स्थलों के संरक्षण की दिशा में काम करने की बात कही। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को बेगूसराय की धरहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि आज बेगूसराय भारत ...