बलरामपुर, अप्रैल 1 -- श्रीदत्तगंज शिक्षाक्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसाह में बुधवार को छात्रों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाध्यापक शिव कुमार सोनी ने बताया कि बच्चों को नए सत्र में विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गई पुस्तकें वितरित कर दी गई हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर विद्यालय परिवार हमेंशा संकल्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...