हाथरस, मार्च 29 -- सादाबाद। विद्या भारती के तत्वावधान में लाला किशननारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दाऊदयाल अग्रवाल, सदस्य अवधेश कुमार तथा अभिभावक श्यामलाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा अष्टम से आयुष तिवारी, सप्तम से पायल, पंचम से एकलव्य, चतुर्थ से लक्ष्य राजोरिया, तृतीय से तनिष्का शर्मा, द्वितीय से गौरी शर्मा, प्रथम से उत्कर्ष गौतम, यूकेजी से दर्पित, एलकेजी से तेजस चौहान तथा नर्सरी से गुनिष्का राजपूत शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर कक्षा अष्टम से हर्षिता गौतम, सप्तम से रोहित कुमार, षष्ठ से भाव्या शर्मा, पंचम से ब्रह्मदत्त रावत, चतुर्थ से पलक गौतम, तृतीय से अंशिका चौधरी,...