बदायूं, जनवरी 8 -- सहसवान। राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग और ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा साथ रखने की अपील की। सड़क सुरक्षा समिति की प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. टेकचंद , डॉ राजेश सिंह, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ़ ब्रह्मस्वरूप, डॉ़ सूर्य प्रताप गौतम आदि मौजूद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.