विद्यार्थियों को बताए बेहतर करियर के विकल्प
प्रयागराज, अगस्त 25 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के करियर गाइडेंस एवं प्रतियोगी परीक्षाएं सेल की ओर से मंगलवार को 'करियर गाइडेंस एंड करियर डेवलपमेंट' विषय पर व्याख्यान हुआ। डॉ. सुग्रीव सिंह ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमताओं की पहचान करने, उच्च शिक्षा के विकल्प चुनने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगी परीक्षाएं सेल के अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.