विद्यार्थियों को बताई गईं गलतियां
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रथम मासिक परीक्षा की कॉपियां छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दिखाई गईं। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में हुई गलतियों की जानकारी दी और उन्हें सुधारने के तरीके भी समझाए। विद्यालय में प्रथम मासिक परीक्षा का आयोजन 15 से 20 मई तक किया गया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने बताया कि सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों की कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना तथा आगामी परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.