रांची, अगस्त 20 -- रांची। प्रयास जैक सोसायटी, कडरू समें आयोजित एक कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर अनामिका सिंह ने कहा कि फैशन चक्र हर 12 साल में नए अंदाज के साथ लौटता है। उन्होंने बताया कि किसी सीजन में कौन सा रंग, फैब्रिक या डिजाइन ट्रेंड करेगा, इसे तय करने के लिए टेक्सटाइल और फैशन डिजाइनरों की टीम फोरकास्टिंग करती है। टेलरिंग छात्राओं के आमंत्रण पर पहुंची अनामिका ने इस दौरान विद्यार्थियों को फैशन डिजाइनिंग के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...