विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने के लिए किया प्रेरित
अमरोहा, मई 12 -- गजरौला। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संयोजन में सोमवार को शहर के ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ डॉ.दुर्जन सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। स्कूल सचिव डॉ.पराग पंडित ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने स्वयं पेंटिंग बनाकर कला कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की। प्रशिक्षक डॉ.सोहन सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को चित्रकला एवं पेंटिंग निर्माण का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अनमोल शर्मा, हनी शर्मा, विक्रांत शर्मा, देव अग्रवाल, रवि, रिया, आरक्षा, रोशनी, प्रशांत, वंशी त्यागी, कनक, योगिता, हिमांशु, दीपिका, नैंसी आदि विद्यार्थियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.