बरेली, अप्रैल 12 -- पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौआ बेनीराम में स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को पुस्तक वितरण, शिक्षा चौपाल कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, सीडीपीओ विमला कुमारी रहे। पूर्व एआरपी नरेंद्र प्रताप गंगवार ने अभियान का उद्देश्य बताया। सभी ने पौधरोपण करने के बाद बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया। अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा, प्रधानाध्यापिका रागिनी पांडेय, केपी सिंह, एआरपी सौरभ शुक्ला, राममोहन तिवारी, विनीत शुक्ला, जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.