पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में सम्मान आए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामबेटी ने किया। शिक्षिका अंजना शुक्ला ने ग्राम प्रधान राम बेटी को बैज लगाकर एवं व ममता देवी ने बुके देकर स्वागत किया। कक्षा चार एवं पांच की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कक्षा दो एवं तीन के विद्यार्थियों ने स्कूल चलें हम गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सम्मान समारोह में कक्षा एक में जय किशन, अंजलि मौर्य और सुहानी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कक्षा दो में आयुषी वर्मा प्रथम, दीक्षा द्वितीय तथा योगिता तृतीय, कक्षा तीन में साधना वर्मा प्रथम, आराध्या द्वितीय, सोनाक्षी देवी तृतीय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.