वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। काशी स्वच्छता मिशन के तहत शुक्रवार को अखरी स्थित बीएनएस महिला महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर गोष्ठी हुई। पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली। महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने विद्यार्थियों को वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। पर्यावरण प्रेमी अनिल सिंह ने शिक्षकों, विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.