पिथौरागढ़, जून 3 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय विण में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सचिव मंजू देवी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने को कहा। विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- संबंधित प्राधिकारी को दें शोषण की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...