विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया
नोएडा, अक्टूबर 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शारदा विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त युवा राष्ट्रीय संकल्प समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। विवि के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। एसोसिएट डीन डॉ. सुदीप ने विद्यार्थियों को अपने समय का रचनात्मक उपयोग करने और साथियों के लिए सकारात्मक उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.