विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, एंटी-रैगिंग और साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
विकासनगर, अगस्त 22 -- माया देवी विवि में शनिवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए संस्कारारंभ समारोह के तहत नशा मुक्ति, एंटी-रैगिंग और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित, जिम्मेदार और अनुशासित विश्वविद्यालयी जीवन के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साइबर एक्सपर्ट राजीव सेमवाल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी और निजी जानकारी की सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध संदेशों का जवाब नहीं देने की सलाह दी। कार्यक्रम में नशे की दुनिया से बाहर निकल चुके लोगों ने भी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। एंटी-रैगिंग विशेषज्ञ डॉ. संदीप ने विश्वविद्यालय की नीतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.