शामली, सितम्बर 30 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में बुधवार को मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन सवेरा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आदर्श मंडी थाने के उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र और हेड कांस्टेबल निधि चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने और अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से सहायता लेने की अपील की। विद्यार्थियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता तथा 102 और 108 आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्...