गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा केन्द्र (सीडीओई) द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संरचना, अध्ययन सामग्री और विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा तंत्र के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा दोनों माध्यमों से संचालित होने वाले बीबीए, एमबीए, एम.कॉम, बी.कॉम और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी शामिल थे। सीडीओई की निदेशक प्रो. वीना बी कुशवाहा ने केन्द्र के दृष्टिकोण, बुनियादी ढांचे और छात्र सहायता प्रणालियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को अपने विचारों से अवगत कराया तथा दूरस्थ शिक्षा के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए ...