आगरा, नवम्बर 29 -- बृज शक्ति बृज प्रान्त ने प्रबोधिनी कार्यक्रम फतेहाबाद स्थित कॉलेज में मनाया। इसका विषय मन को शांत करें, जीवन बदलें था। डायरेक्टर नरेंद्र यादव ने बृज शक्ति की सभी सदस्यों का पटुका पहना कर स्वागत किया। सहजयोग परिवार का स्वागत बृज शक्ति की अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक मनीषा गुप्ता और कॉलेज संचालिका पुष्पा गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि आगरा कॉलेज की प्रो. गीता महेश्वरी का स्वागत महासचिव डॉ. गरिमा गुप्ता ने पटुका पहनकर किया। संचालन डॉ. प्रीति महेश्वरी ने किया। किरण मालतानी ने कहा मन को शांत करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए ध्यान और योग की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.