बलरामपुर, सितम्बर 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगारपरक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से नवाचार एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा नौवीं, 10वीं व 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को थ्रीडी प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक और तकनीकी क्षेत्र में उभर रहे नए अवसरों की जानकारी दी। साथ ही इन तकनीकों के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग, उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के प्रमुख रिसोर्स पर्सन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर एवं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एसपी सिंह व ड्रोन एंड थ्...