औरैया, फरवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित श्री गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, विदाई गीत, खेल व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार का माहौल भावुक हो गया और कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखीं। विद्यालय के प्रबंधक राजेश यादव और प्रधानाचार्य आराधना यादव ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता मिलती है। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.