विद्यार्थियों को दी गई कैरियर मार्गदर्शन की जानकारी
कन्नौज, जुलाई 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कॉलेज, नगला लक्ष्मन, हृदय रामपुर, पोस्ट लोकपुर शंकरपुर में आईआईटी चलो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी कॉलेज तालग्राम से आए अध्यापक वीरचंद व राहुल यादव ने छात्र-छात्राओं को आईआईटी, इंजीनियरिंग शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की रुचि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में है, वे शीघ्र प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक संतोष कुमार, प्रधानाचार्य एके यादव, व्यवस्थापक दलगंजन सिंह सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.