विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. कविता भटनागर के संचालन में विद्यार्थियों को वृत्तचित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए गए। कला संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्रा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. प्रमोद यादव ने कहा कि ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रसेवा ही युवाओं की वास्तविक शक्ति है। इस दौरान प्रो. पूनम, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. विकास खुराना, डॉ. बलवीर शर्मा, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. पूजा बाजपेई, डॉ. रामशंकर पाण्डेय, डॉ. श्रीकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.