विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्त रहने की शपथ
फतेहपुर, अगस्त 24 -- जाफरगंज। मांझेपुर स्थित स्व. सूरजदीन जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नशा मुक्त प्रतिज्ञा अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी सोनिया बहन, अंकिता साधना ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों से सावधान रहने और अपनी सकारात्मक विशेषताओं को पहचान कर व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: नशा मुक्त समाज के लिए 900 विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.