विद्यार्थियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण
गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के उद्देश्य से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. (मेजर) अमित कुमार श्रीवास्तव ने हृदय गति रुकने या व्यक्ति के बेहोश होने की स्थिति में तुरंत अपनाई जाने वाली सीपीआर तकनीक का महत्व बताया। मुद्दसिर ने सीपीआर की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। अजीत मिश्र एवं रईस अहमद (यूएसवी) ने भी जानकारी साझा की। अंत में विद्यालय के निदेशक राहुल उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। रेलकर्मियों के बच्चों के लिए प्रतियोगिता सितंबर मेंगोरखपुर। रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.