नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को बचत, निवेश और बजट प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से स्वतंत्र और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता प्रो. ऋत्विक दुबे ने नियमित बचत, सही वित्तीय योजना और निवेश के जोखिम-लाभ को समझने की बात कही। विशिष्ट वक्ता मनोज भट्ट ने युवाओं से तकनीक का सही उपयोग करने और पारंपरिक नौकरियों के साथ-साथ स्वरोजगार व उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि अभियान के तहत विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने को निबंध लेखन और पोस्टर-पेन्टिग प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें...