विद्यार्थियों को दिए शोध के व्यावहारिक गुर
रुद्रपुर, मई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को "शोध पद्धति शास्त्र पर एक दिवसीय कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को शोध कार्य की विभिन्न प्रक्रियाओं, आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण और रिपोर्ट लेखन की बारीकियों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. हेमलता सैनी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से शोध से जुड़े आंकड़ों के संग्रह और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके बाद प्रो. रवीन्द्र कुमार सैनी ने शोध के दौरान आंकड़ों के संग्रह में बरती जाने वाली सावधानियों और संभावित त्रुटियों के निराकरण के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- फल-सब्जियों को संरक्षण करने का दिया प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.