हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में संचालित 15 दिवसीय अभिविन्यास सह-दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्यारहवें दिन विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र छात्रों के शैक्षिक एवं व्यक्तिगत विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. एल. मौर्य के शुभकामना संदेश के साथ हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सरवर इमाम ने विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें हानिकारक रासायनिक अवशेष नहीं होते। जैविक खेती न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक है। डॉ. इमाम ने गोबर की खाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.