गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रोवर्स/रेंजर्स के पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि के कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. आरपी यादव मौजूद रहे। प्राचार्य कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को अभाव में जीवन जीने की कला सिखाते हैं। महाविद्यालय के रोवर लीडर डॉ. संजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से आत्मअनुशासन, सहयोग, प्रेम एवं सद्भावना का विकास होता है। रेंजर लीडर डॉ. जागृति विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. आरपी यादव, डॉ. इन्द्रेश कुमार, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. निधि राय, डॉ. पीयूष सिंह, धीरज सिंह, डॉ. शिवकुमार, डॉ. अनुपमा मिश्रा, डॉ. रविंद्र कुमार और डॉ. अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।

ह...