विद्यार्थियों को जल-नदी संरक्षण की शपथ दिलाई
मेरठ, मई 4 -- घटते भूगर्भ जल स्तर को देखते हुए नमामि गंगे अभियान के तहत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला गंगा समिति मेरठ की ओर से दिल्ली रोड स्थित नव भारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जल संरक्षण के लिए पानी पंचायत में अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को जल बचाने के उपाय बताए। साथ ही नदियों के संरक्षण के लिए स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि शहीद मंगल पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी कैप्टन प्रो.लता कुमार रहीं। उन्होंने नदियों में प्लास्टिक, कूड़ा, कपड़े इत्यादि न डालने की शपथ दिलाई। प्रिंसिपल अजय शर्मा ने आभार प्रकट किया। प्रो.मंजू रानी, डॉ. नीता सक्सेना, सारथी संस्था से शिवम शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.