हरदोई, जुलाई 30 -- माधौगंज। एचसीएल फाउंडेशन एवं पर्यावरण शिक्षा केंद्रके संयुक्त तत्वावधान में संचालित 'जेनरेशन फॉर क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरियापुर में विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण शिक्षा केंद्र के प्रतिनिधि विपिन वर्मा ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन और इसके पर्यावरण व मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेनकैन कार्यक्रम के माध्यम से पूरे शैक्षणिक सत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव तथा सहायक अध्यापक गौरव कुमार सिंह के निर्द...