बदायूं, फरवरी 11 -- बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कक्षा पीजी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों को मंगलवार को एलबिंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण की रोकथाम और इसके प्रति जागरूकता फैलाना रहा। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल है। इसका लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने पौष्टिक आहार, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या पर जोर दिया। इस मौके पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.