कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह व कौशाम्बी इंस्पेक्टर केके सिंह ने शुक्रवार को टीम के साथ कौशाम्बी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड संकेतों तथा सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। डीएसपी यातायात भैया संतोष कुमार ने बताया कि जिले भर की पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। अभियान में 422 वाहनों का ई-चालान किया गया है। एक वाहन सीज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.