विद्यार्थियों को कानून व मानवाधिकारों की दी जानकारी
गंगापार, जुलाई 17 -- धरवारा के खेक्सा स्थित डीएनएम कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को न्याय, मानवाधिकार और कानून के शासन के महत्व से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि अपनाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह दिवस युद्ध अपराध, नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध तथा आक्रामकता जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जवाबदेही का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से न्याय, समानता और मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। शिक्षकों ने भी अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्य से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यक्रम में संरक्षक हिंछराम मिश्रा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.