विद्यार्थियों को करियर निर्माण, सरकारी नौकरी तैयारियों की जानकारी दी
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मंडल रोजगार कार्यालय के व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत कई विद्यालयों में सेमिनार आयोजित किए गए। सेमिनार के दौरान रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, सरकारी नौकरियों की तैयारी की प्रभावी रणनीतियों तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मसंधान, आत्मप्रोत्साहन और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। स्नेहा अदलखा यंग प्रोफेशनल (एमसीसी) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सतीश कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके करियर चयन, कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा तथा भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल रोजगार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.