बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। शहर के मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने नरौरा परमाणु शक्ति केंद्र का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऊर्जा के आधुनिक स्रोतों और परमाणु तकनीक को करीब से समझा। विशेषज्ञों ने परमाणु विखंडन के माध्यम से बिजली बनाने की जटिल प्रक्रिया को समझाया। साथ ही यह भी बताया कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में परमाणु ऊर्जा किस प्रकार एक स्वच्छ विकल्प है। छात्रों ने कंट्रोल रूम और टर्बाइन सेक्शन को देखा और वैज्ञानिकों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि किताबी ज्ञान तभी पूर्ण होता है जब उसे व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.