विद्यार्थियों को एआई युग में कानूनी नैतिकता की मिली सीख
पटना, अगस्त 18 -- पटना लॉ कॉलेज में मंगलवार को विशेष इंटरैक्टिव सत्र में झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. न्यायमूर्ति एसएन पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पटना लॉ कॉलेज में आना विशेष अनुभूति है। कई वर्षों तक अदालतों में कार्य किया, लेकिन इन सभी भूमिकाओं से पहले मैं इसी संस्थान का विद्यार्थी था।
एआई के युग में कानूनी पेशे की चुनौतियाँ उन्होंने एआई के युग में कानूनी पेशे की बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि एआई को अपना सहायक बनाइए, लेकिन उसे अपना विवेक कभी मत बनाइए। उन्होंने डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज वीडियो को एआई द्वारा संपादित, डीपफेक या निर्मित किया जा सकता है। इसलिए वकील को यह परखना चाहिए कि उसकी चेन ऑफ कस्टडी और मेटा डाटा क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.