पीलीभीत, सितम्बर 25 -- पीलीभीत। नाइलिट विस्तार केंद्र की ओर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के कृषि विषय के विद्यार्थियों के लिए कृषि में इंटरनेट ऑफ थिंग्स का उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्घाटन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने किया। नाइलिट पीलीभीत के संयुक्त निदेशक रवि रस्तोगी और उप निदेशक टीए खान ने नाइलिट के कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में कृषि विषय के विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्मार्ट कृषि, सेंसर तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं वास्तविक समय में निगरानी के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के सेंसर एवं इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप स...