वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्यार्थियों के साथ त्वरित और प्रभावी संवाद के लिए बीएचयू से एक नई पहल की है। बीएचयू के सभी विद्यार्थियों को अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक डोमेन bhu.ac.in पर ई-मेल आईडी उपलब्ध कराया जा रहा हैं।अब तक विश्वविद्यालय की डोमेन ई-मेल आईडी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और पीएचडी शोधार्थियों को अनुरोध के आधार पर जारी की जाती थी। अब यह सुविधा औपचारिक रूप से सभी विद्यार्थियों को दी जा रही है। इस सुविधा से परिसर के 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह पहल आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों का हिस्सा है, जिससे संवाद अधिक सुचारु, प्रामाणिक एवं सुरक्षित होगा और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या प्रतिरूपण की संभावना भी कम होगी। नया डोमेन ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.