विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में साधक की भूमिका निभाते हैं आचार्य: गोपाल
रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्या भारती झारखंड के तत्वावधान में कृष्ण चंद्र गांधी शैक्षिक नगर (कुदालुम) में आयोजित नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य और कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार शाम समापन हो गया। इस शिविर में 500 आचार्यों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा कि आचार्य केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि अपने संस्कारों और श्रेष्ठ गुणों से समाज को सुसंस्कृत भी बनाते हैं। उनका जीवन सदैव आदर्श होना चाहिए। विद्या भारती के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा रखते हुए कहा कि आचार्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में साधक की भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आचार्यों द्वारा तैयार हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन भी किया गया। मौके पर अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया, क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, विष्णु जालान और डॉ. पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.