सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिप्र। जिले के मध्य विद्यालय बगौरा में पदस्थापित शिक्षिका निहारिका वर्मा की सेवा अवधि पूर्ण होने पर शनिवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अविनाश यादव, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, अमरेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीण तिवारी, विकास कुमार, सुधांशु ठाकुर, शालिनी कुमारी, उज्जवल कुमार, नाज परवीन, विजय कुमार एवं अखिलेश्वर मिश्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.