विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका अहम
सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में रविवार को मातृ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति के योगदान को सम्मानित करते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान एवं वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ हुआ। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार ही जीवन की सच्ची नींव है।रघुवर प्रसाद जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की प्रधानाचार्य उमा सिंह ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.