चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (एमएमटीटीसी) चक्रधरपुर में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित और गणेश वंदना के साथ हुआ। जिसने पूरे वातावरण को शांत, अनुशासित और प्रेरणादायक बना दिया। मौके पर कॉलेज निदेशक श्यामलाल महतो ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में दोनों की समान रूप से भूमिका होती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है। बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल के विकास से भी जुड़ा हुआ है।बैठक के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवा...