विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और सर्वांगीण विकास पर की विस्तार से चर्चा
गोड्डा, जुलाई 19 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा में अभिभावक शिक्षक बैठक का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक प्राणेश सोलोमन एवं प्रधानाचार्या अन्ना मार्क एवं अभिभावकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कक्षा नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक अभिभावक शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने, उनकी रुचि और क्षमता को समझने तथा सकारात्मक वातावरण देने की अपील की। यह भी बताया गया कि बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से न करें, उन्हें डांटने के बजाय प्रेरित करें और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद और सहयोग आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.