विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं अंजली व खादिजा : चंद्रदेव
धनबाद, जून 23 -- शहरपुरा आर के-1 कॉलोनी स्थित कल्प वृक्ष लाइब्रेरी के संचालक नितेश कुमार सिंह की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सिंदरी की चाटर्ड एकाउंटेंट परीक्षा में सफल सिंदरी की बेटी अंजली गुप्ता और जेईई एडवांस परीक्षा में सफल खादिजा नुमान को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि दोनों छात्राओं की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान, सुरेश प्रसाद, लालबाबू गुप्ता, नुमान आलम, विश्वजीत, सचिन, मेघा, प्रज्ञा, चंदन महतो थे। यह भी पढ़ें- सीए परीक्षा में सफल अंजली सम्मानित यह भी पढ़ें- बीहट की रश्मि बीपीएसी में सफल होकर बनी राजस्व अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.