गोपालगंज, मार्च 14 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, डिजिटल माध्यमों के संतुलित उपयोग और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वक्ताओं ने छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ता बीके आशा ने डिजिटल डिटॉक्स विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग मानसिक शांति को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर डिजिटल डिटॉक्स अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मचिंतन के लिए समय निकालने की प्रेरणा दी। वहीं बीके डॉ. फणीश चंदर ने मानसिक तनाव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.