रांची, अप्रैल 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया गया है। बीआरसी भवन सिल्ली में बीपीओ मनोज कुमार ने विद्यालय के प्रधानपकों को पुस्तक का वितरण किया। बीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकें बच्चों को वितरित की जा रही हैं। वहीं उन्होंने बताया कि वर्ग 9वीं से बारहवीं तक की पुस्तकें पहले ही विद्यालयों में उपलब्ध करा दी गई हैं। वर्ग 5वीं एवं 7वीं की किताबें शनिवार तक वितरण किया जाएगा। इधर, नए सत्र में नई किताबें मिलने से विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। स्कूली बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.