जहानाबाद, अप्रैल 17 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। स्थानीय शहर स्थित मल्लहचक में सूर्य वर्चस स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मनीष कुमार एवं आरती शर्मा भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सूर्य वर्चस स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान जहानाबाद के विद्यार्थियों के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा। यह नई शाखा जहानाबाद शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने निकट ही उपलब्ध हो सकेगी। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में डीएवी ने लहराया परचम इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं...