विद्यार्थियों के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन जरूरी : ब्रजेश त्रिपाठी
धनबाद, सितम्बर 9 -- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में मंगलवार को कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कॅरियर निर्माण के साथ-साथ सतर्कता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल के महत्व पर चर्चा की। विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए अनुशासन, ईमानदारी, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और सही निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी है। मंगलवार को स्कूल परिसर में कॅरियर मार्गदर्शन एवं काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों और सतर्कता की भूमिका पर जोर देते हुए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.