फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता जिलाधीश करेंगे। कमेटी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों में बाल संरक्षण से जुड़े मामलों पर नजर रखेगी। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह कमेटी केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार गठित की गई है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना है। जारी आदेश के अनुसार जिलाधीश स्वयं इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और महिला एव...