नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान की पहल के अंतर्गत गुरुवार को विवि में युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है।कार्यशाला का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, नोडल अधिकारी प्रो. सुचि बिष्ट, कार्यशाला संयोजक प्रो. लता पांडे, सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या ने किया। कार्यशाला संयोजक प्रो. लता पांडे ने रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडे ने समग्र स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य व युवाओं के जीवन में सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली पर जानकारी दी। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग, डीएसबी परिसर के शिक्षणो...