रुडकी, जुलाई 21 -- रुड़की, संवाददाता। डायट में आयोजित सेमिनार में शिक्षकों को विभिन्न करियर क्षेत्रों, उच्च शिक्षा के अवसरों और छात्रों की अभिरुचि पहचानने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। इसमें शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी कर अपने अनुभव भी साझा किए। इसका उदघाटन कर डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के करियर मार्गदर्शन से जुड़ी आवश्यक जानकारी और कौशल उपलब्ध कराना था, ताकि वे छात्रों को सही करियर विकल्प चुनने में उनका मार्गदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करियर मार्गदर्शन की भूमिका पर भी जोर दिया गया। करियरशाला, शिक्षा विभाग और अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन की पहल पर हुई। यह भी पढ़ें- छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास को लेकर की गई चर्चा इसमें रुड़की, नार...